Syllabus Card
JOIN NOW
Mahila Supervisor
Published: February 14, 2026
Follow Us

RSSB Mahila Supervisor Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बॉर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। महिला पर्यवेक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 18 जून 2026 को जारी की जाएगी। इस आर्टिकल में हमने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी है। सिलेबस का लिंक नीचे दिया है।

Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus 2026- Highlight

EventHighlight
BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
RecrutmentMahila Supervisor Recrutment 2026
Name of the exam Mahila Supervisor Exam 2026
Number of posts 70
Syllabus StatusReleased
Exam MediumHindi & English
Exam ModeOffline
Negative MarkingYes – 1/3 Marks
Number of Questions150 (Per Question 3 Marks)
Post CategorySyllabus
official website rssb.rajasthan.gov.in

RSSB Mahila Supervisor Bharti Syllabus & Exam Pattern

राजस्थान कर्मचारी चयन बॉर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 6 जनवरी 2026 को जारी किया है। इसमें पर्यवेक्षक (महिला) के कुल 70 पद है। नोटिफिकेशन से साथ ही नया सिलेबस भी जारी कर दिया है। तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। महिला पर्यवेक्षक भर्ती की जानकारी और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

Mahila Supervisor Exam Pattern 2026

महिला पर्यवेक्षक भर्ती सिलेबस को दो भाग – प्रथम खण्ड और द्वितीय खण्ड में बांटा गया है। प्रथम खंड से भाषा ज्ञान, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान और प्रवृत्तीय गुण से सम्बंधित कुल 115 अंक के प्रश्न जबकि द्वितीय खण्ड से पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं और शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा के कुल 85 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे।

बता दे की परीक्षा में कुल १५० प्रश्न पूछे जायेंगे, परीक्षा प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 3 घंटा है।

क्र.सं.विषयअंक
प्रथम खण्ड115
(क)भाषा ज्ञान, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान
1सामान्य हिन्दी25
2सामान्य अंग्रेज़ी15
3गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति25
4सामान्य ज्ञान30
(ख)प्रवृत्तीय गुण20
द्वितीय खण्ड85
(क)पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं
1पोषण10
2जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व08
3गर्भवती की देखभाल08
4टीकाकरण08
5स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम15
6कुपोषण08
7सामान्य बीमारियों की जानकारी08
(ख)शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा
1बाल विकास का परिचय10
2शाला पूर्व शिक्षा परिचय10
कुल अंक200

Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus in Hindi

प्रथम खण्ड (अंक – 115)

(क) भाषा ज्ञान, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान

1. सामान्य हिन्दी (25 अंक)

  • संधि एवं संधि विच्छेद
  • समास : रचना एवं विग्रह
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • अनेकार्थक शब्द
  • शब्द-युग्म
  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)
  • वाक्य शुद्धि
  • वाच्य (कर्तृ, कर्म, भाव)
  • क्रिया (सकर्मक, अकर्मक)
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • अंग्रेज़ी के तकनीकी शब्दों के हिन्दी समानार्थक

2. सामान्य अंग्रेज़ी (15 अंक)

  • Tenses / Sequence of Tenses
  • Voice (Active / Passive)
  • Narration (Direct / Indirect)
  • Transformation of Sentences
  • Articles एवं Determiners
  • Prepositions
  • Hindi ↔ English Translation (Simple Sentences)
  • Sentence Correction
  • Synonyms / Antonyms
  • One Word Substitution
  • Prefixes एवं Suffixes

3. गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति (25)

  • गणित :- अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, लाभ एवं हानि, बट्टा, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
  • तर्क शक्ति :- कथन एवं मान्यताएं, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष।
  • विश्लेषणात्मक तर्क क्षमता :- दिशा बोध, आयु संबंधी शंकाएं।
  • मानसिक योग्यता :- बेमेल छांटना, कूटवाचन (कोडिंग-डिकोडिंग) संबंधी।

4. सामान्य ज्ञान

  • राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं भूगोल के प्रति विशेष सन्दर्भ के साथ
  • दैनिक विज्ञान
  • विश्व, भारत तथा राजस्थान की समसामयिकी

(ख) प्रबंधकीय गुण

  • नेतृत्व विकास – नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल
  • आंतरिक गवर्नेंस – समन्वय, समूह कार्य, टीम वर्क
  • संप्रेषण की परिभाषा, प्रकृति, माध्यम एवं अवरोध
  • समय प्रबंधन
  • सामुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन – समुदाय एवं सामुदायिक संगठन की समझ, सामुदायिक संगठन के सिद्धांत, सामुदायिक विकास एवं जन भागीदारी, सामुदायिक मोबिलाइजेशन

द्वितीय खण्ड (अंक – 85)

(क) पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं

1. पोषण – संतुलित आहार, मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएन्ट्स (कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, सूक्ष्म खनिज तत्व जैसे– आयोडीन, विटामिन A, आयरन, जिंक, विटामिन्स तथा कैल्शियम) की कमी से होने वाली बीमारियां एवं उनकी रोकथाम।

2. जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व– किशोरावस्था, गर्भावस्था, धात्री माताएं, नवजात, शिशु, बाल्यावस्था, वयस्क।

3. गर्भवती की देखभाल – गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ-शिशु रक्षा, गर्भावस्था में खतरों से बचाव, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच।

4. टीकाकरण – राष्ट्रीय टीकाकरण के अन्तर्गत लगने वाले टीके, टीकाकरण का महत्व, टीकाकरण न होने के दुष्प्रभाव।

5. स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम – NRHM एवं ICDS अन्तर्गत संचालित योजनाओं के साथ समेकित बाल विकास सेवाओं का परिचय, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य, समेकित बाल विकास सेवाओं के अन्तर्गत प्रदत्त सेवाएं एवं संचालित योजनाएं।

6. कुपोषण – जन्म से पूर्व – कारण एवं संरक्षण के उपाय। जन्म के बाद – कारण एवं संरक्षण से रोकथाम के उपाय।

7. सामान्य बीमारियों की जानकारी – दस्त, उल्टी, आंखों एवं नाक का संक्रमण, खसरा, गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, टीबी, निमोनिया।

(ख) शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा

1. बाल विकास का परिचय– बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास को परिलक्षित करने वाले सिद्धांत, विकास के महत्वपूर्ण चरण, आनुवांशिकता एवं पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्रि-नेटल विकास, प्रथम तीन वर्षों में विकास, 3 से 6 वर्ष के मध्य विकास।

2. शाला पूर्व शिक्षा परिचय– शाला पूर्व शिक्षा – अवधारणा एवं औचित्य, आयु अनुसार सीखने की श्रेणियां एवं स्तर, बच्चे के सीखने की प्रक्रिया एवं मानसिक क्षमताएं, शारीरिक एवं गतिशील विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, सृजनात्मक एवं सौन्दर्य बोध का विकास।

Mahila Supervisor Syllabus PDF

राजस्थान महिला सुपरवाइजर पीडीएफ को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड के सकते है। महिला सुपरवाइजर भर्ती की सभी अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप चैनल पर जुड़े-Join Whatsapp

Mahila Supervisor SyllabusPDF Download
Get All Syllabussyllabuscard.com

Vishnu kumar

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 3 years. I am working in the education related field by operating the syllabuscard.com website since 2025.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

 Latest Update