Syllabus Card
JOIN NOW
RAS Pre Syllabus
Published: January 21, 2026
Follow Us

RAS Pre Syllabus 2026: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर RAS New Syllabus को जारी कर दिया है। सिलेबस 9 जनवरी को ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया है।

इस आर्टिकल में हमने RAS Prelims Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से RAS Pre Syllabus PDF डाउनलोड कर सकते है।

RAS Syllabus 2026: Highlight

EventHighlight
BoardRajasthan Public Service Commission (RPSC)
RecrutmentRPSC RAS Recrutment 2026
Exam RAS Pre & Main Exam 2026
Syllabus StatusNew Release
Exam MediumHindi & English
Exam ModeOffline
Negative MarkingYes – 1/3 Marks
Selection ProcesRAS Pre, RAS Mains, Merit List
Post CategorySyllabus
official website rpsc.rajasthan.gov.in

RAS Bharti 2026 Selection Process

RAS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है। लिखित परीक्षा दो चरणों में होती है जिसमे RAS प्रीलिम्स और RAS मैंस होती है। जो उम्मीदवार RAS प्रीलिम्स परीक्षा में पास हो जाते है उन्हें RAS मैंस परीक्षा देनी होती है। दोनों परीक्षाओ को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। अंत में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाती है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

RAS Pre Exam Pattern 2026

RAS प्रीलिम्स परीक्षा कुल 200 अंक की होगी जिसमे कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से होंगे। RAS प्रीलिम्स परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 (०.33) मार्क्स काटे जायेंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स को पास कर लेते है उन्हें दूसरे चरण यानी RAS मैन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

PaperSubjectQuestionMarksTime
Prelimsसामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (GK & GS)1502003 Hours
  • प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ) होंगे।
  • परीक्षा पेपर कुल 200 अंकों का होगा।
  • परीक्षा समय अवधि – 03 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग – 1/3 (०.33) मार्क्स
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक – 40%

RAS Pre Syllabus 2026 in Hindi

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती के प्रिलिम्स सिलेबस में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय शामिल किया है, इसका टॉपिक वाइज सिलेबस निम्न प्रकार से है –

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा एवं विरासत

  • राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल – पुरापाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक तथा कांस्य युग
  • प्राचीन राजस्थान का समाज एवं संस्कृति
  • राजस्थान इतिहास के स्रोत – पुरातात्विक, अभिलेखीय, साहित्यिक एवं मुद्राशास्त्रीय
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंशों के प्रमुख शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ, केंद्रीय सत्ता के साथ सहयोग एवं प्रतिरोध, मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक एवं राजस्व व्यवस्था
  • 18वीं–19वीं शताब्दी में राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति, 20वीं शताब्दी में किसान एवं आदिवासी आंदोलन, प्रजा मंडल आंदोलन एवं जन जागृति, राजस्थान का एकीकरण
  • राजस्थान की स्थापत्य परंपराएँ – मंदिर, किले, महल, स्मारक, मानव निर्मित जलाशय
  • चित्रकला एवं हस्तशिल्प की विभिन्न शैलियाँ
  • प्रदर्शन कलाएँ – लोक नृत्य एवं नाटक, संगीत (शास्त्रीय एवं लोक) एवं वाद्य यंत्र
  • भाषा एवं साहित्य – राजस्थानी भाषा की बोलियाँ, राजस्थानी भाषा का साहित्य एवं लोक साहित्य
  • धार्मिक जीवन – राजस्थान में धार्मिक समुदाय, संत एवं संप्रदाय, लोक देवता एवं धार्मिक प्रथाएँ
  • सामाजिक जीवन – मेले एवं त्यौहार, सामाजिक रीति-रिवाज एवं परंपराएँ, वेशभूषा एवं आभूषण
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व

भारत का इतिहास

प्राचीनकाल एवं मध्यकाल

  • भारत के सांस्कृतिक आधार – सिंधु एवं वैदिक युग
  • छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक विचार – आजीवक, बौद्ध एवं जैन धर्म
  • प्रमुख राजवंशों के शासकों की उपलब्धियाँ – मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव एवं चोल
  • प्राचीन भारत में कला, स्थापत्य कला एवं वैज्ञानिक विकास
  • भारतीय ज्ञान एवं मूल्य व्यवस्था – वर्णाश्रम, पुरुषार्थ, संस्कार, दर्शन एवं शिक्षा व्यवस्था
  • सल्तनत काल – प्रमुख राजवंशों की उपलब्धियाँ, विजयनगर साम्राज्य की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
  • मुगल काल – प्रशासन एवं विभिन्न नीतियाँ (मराठा)
  • मध्यकाल में कला, वास्तुकला, साहित्य, चित्रकला एवं संगीत का विकास
  • धार्मिक आंदोलन – भक्ति एवं सूफी आंदोलन का योगदान

आधुनिक काल (प्रारंभिक 19वीं शताब्दी से 2000 तक)

  • ब्रिटिश साम्राज्यवाद एवं प्रतिरोध – मराठा, मैसूर, सिख
  • 1857 का विद्रोह
  • ब्रिटिश राजनीतिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक नीतियाँ
  • राष्ट्रवाद का उदय, सामाजिक-धार्मिक आंदोलन
  • स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – विकास, चरण एवं प्रमुख घटनाएँ
  • क्रांतिकारी एवं क्षेत्रीय आंदोलन, स्वतंत्रता एवं विभाजन
  • स्वतंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण (2000 तक), राज्य पुनर्गठन, नेहरू युग, योजनाएँ, आर्थिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास

विश्व एवं भारत का भूगोल

विश्व का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप – पर्वत, पठार, मैदान एवं मरुस्थल
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • कृषि – प्रकार, वितरण एवं प्रमुख फसलें
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश एवं उद्योग
  • परिवहन तंत्र
  • पर्यावरणीय मुद्दे – मरुस्थलीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन क्षरण

भारत का भूगोल

  • भौतिक विभाग
  • जलवायु
  • प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • सिंचाई
  • कृषि – प्रमुख फसलें
  • खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
  • प्रमुख औद्योगिक प्रदेश एवं उद्योग

राजस्थान का भूगोल

  • स्थिति, विस्तार एवं भौतिक विभाग
  • नदियाँ एवं झीलें
  • जलवायु की विशेषताएँ
  • प्राकृतिक वनस्पति, जैव विविधता एवं संरक्षण
  • मृदा
  • कृषि
  • पशुधन
  • सिंचाई
  • जनसंख्या – वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात
  • नगरीकरण
  • जनजातियाँ
  • खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
  • पर्यटन

भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन

  • संविधान का निर्माण, उद्देशिका, नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
  • संघीय सरकार – कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका
  • संघ-राज्य संबंध, आपातकालीन प्रावधान
  • शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय सरकार
  • निर्वाचन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नीति आयोग
  • लोक नीति, नागरिक चार्टर, सामाजिक अंकेक्षण एवं शिकायत निवारण प्रणाली
  • लोकपाल, केंद्रीय सतर्कता आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग

राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, राजस्थान विधानसभा, राजस्थान उच्च न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालय
  • मुख्य सचिव, राज्य सचिवालय, विभागीय निदेशालय
  • संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक
  • उप-खंड अधिकारी, तहसीलदार
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना आयोग, महिला आयोग, राजस्व मंडल, लोकायुक्त
  • पंचायती राज एवं नगरीय निकाय प्रशासन

आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था

  • आर्थिक वृद्धि एवं विकास, पर्यावरण क्षरण एवं सतत विकास
  • विकास के मापक – पारंपरिक, मानव विकास सूचकांक एवं अन्य
  • मौद्रिक एवं राजकोषीय नीति, नवीनतम बजट
  • केंद्र-राज्य वित्तीय संबंध एवं वित्त आयोग
  • कृषि विकास – संस्थागत एवं तकनीकी पक्ष
  • औद्योगिक विकास, उदारीकरण, निजीकरण एवं वैश्वीकरण
  • सेवा क्षेत्र, ऊर्जा, परिवहन एवं संचार
  • कौशल विकास एवं रोजगार
  • सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था की संरचना एवं राज्य बजट
  • कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र
  • आधारभूत संरचना – ऊर्जा, परिवहन, संचार
  • ग्रामीण विकास, पंचायती राज
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य
  • राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • दैनिक जीवन में विज्ञान
  • कंप्यूटर, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
  • रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
  • जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी
  • मानव स्वास्थ्य, पोषण, रोग एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • पर्यावरणीय परिवर्तन एवं प्रभाव
  • जैव विविधता एवं संरक्षण
  • राजस्थान विशेष – कृषि विज्ञान, उद्यान, वानिकी, पशुपालन
  • भारत एवं राजस्थान की प्रमुख विज्ञान-प्रौद्योगिकी योजनाएँ
  • भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान एवं स्वदेशीकरण

तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता

तार्किक दक्षता

  • कथन एवं मान्यता
  • कथन एवं तर्क
  • कथन एवं निष्कर्ष
  • कथन-कार्यवाही
  • विश्लेषणात्मक/आलोचनात्मक तर्क

मानसिक योग्यता

  • संख्या/अक्षर श्रेणी
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • संबंध आधारित प्रश्न
  • दिशा ज्ञान
  • वेन आरेख
  • रैंकिंग एवं बैठने की व्यवस्था
  • आकृति एवं विभाजन

संख्यात्मक योग्यता

  • अनुपात-समानुपात, लाभ-हानि
  • प्रतिशत
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • क्षेत्रमिति
  • आँकड़ों का विश्लेषण
  • माध्य, माध्यिका, बहुलक
  • क्रमचय-संचय
  • प्रायिकता

समसामयिक घटनाएँ (राजस्थान विशेष)

  • महत्वपूर्ण व्यक्ति, स्थान एवं घटनाएँ
  • नई योजनाएँ एवं कार्यक्रम
  • प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक घटनाएँ
  • खेल एवं पुरस्कार
  • पुस्तकें एवं लेखक
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022

RAS Pre Syllabus Download in Hindi and English

EventLink
RAS Pre Syllabus in HindiDownload PDF
RAS Pre Syllabus in EnglishDownload PDF

People Also Ask- RAS Pre Syllabus 2026

Q.1 RAS प्री परीक्षा कितने नंबर की होती है?

Ans. RAS प्रीलिम्स परीक्षा कुल 200 अंक की होती है।

Q.2 RAS प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं ?

Ans. हाँ, RAS प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है, जिसमे प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 (०.33) मार्क्स काटे जायेंगे।

Vishnu kumar

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 3 years. I am working in the education related field by operating the syllabuscard.com website since 2025.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

 Latest Update