Rajasthan Lab Assistent Syllabus 2026: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाला उम्मीदवारों को नए लैब असिस्टेंट भर्ती सिलेबस 2026 के आधार पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यहां हमने लैब असिस्टेंट सिलेबस 2026 के संपूर्ण जानकारी दी है। सिलेबस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan Lab Assistent Syllabus 2026
| Event | Highlight |
|---|---|
| Recrutment Board | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Recrutment | Lab Assistent Recrutment 2026 |
| Name of the exam | Lab Assistent Exam 2026 |
| Number of posts | 804 |
| Syllabus Status | Released |
| Exam Medium | Hindi & English |
| Exam Mode | Offline |
| Negative Marking | Yes – 1/3 Marks |
| Number of Questions | 100 (Per Question 3 Marks) |
| Post Category | Syllabus |
| official website | rssb.rajasthan.gov.in |
Lab Assistent Vacancy 2026 Rajasthan
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) के 804 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस सीधी भर्ती के लिए 12वीं पास (विज्ञान/भूगोल) उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां से संपूर्ण सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।
Rajasthan Lab Assistent Exam Pattern – Paper – I & Paper – II
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए दो परीक्षाएं- पेपर I और पेपर II आयोजित किए जाते हैं। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। लैब असिस्टेंट पेपर I और पेपर II का परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार से हैं-
Lab Assistent Paper – I Exam Pattern
| क्रमांक | विषय | अंक |
|---|---|---|
| 1 | राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान | 50 |
| 2 | राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ | 30 |
| 3 | भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान | 60 |
| 4 | शैक्षिक मनोविज्ञान | 60 |
| कुल | 200 अंक |
- कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न, अवधि 2 घंटे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन।
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% (SC/ST हेतु 35%)।
Lab Assistent Paper – II Exam Pattern
| क्रमांक | विषय | अंक |
|---|---|---|
| 1 | माध्यमिक स्तर का विज्ञान | 40 |
| 2 | वरिष्ठ माध्यमिक स्तर – भौतिक विज्ञान | 40 |
| 3 | वरिष्ठ माध्यमिक स्तर – रसायन विज्ञान | 40 |
| 4 | वरिष्ठ माध्यमिक स्तर – जीव विज्ञान | 80 |
| कुल | 200 अंक |
- कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न, अवधि 2 घंटे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन।
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% (SC/ST हेतु 35%)।
Lab Assistent Syllabus 2026 Paper – I
i. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान
राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान –
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यतायें
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां
- मुगल-राजपूत संबंध
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाये
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताऐं
- मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
- राजस्थानी संस्कृति
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां, 1857 का जन-आंदोलन
- कृषक एंव जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एंवं विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार
- मुख्य भौतिक विभाग :- मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
- अपवाह तन्त्र
- जलवायु
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे
- मरूस्थलीकरण
- कृषि-जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
- पशुधन
- बहुउद्देशीय परियोजनाऐं
- सिंचाई परियोजनाऐं
- जल संरक्षण
- परिवहन
- खनिज सम्पदाऐं
ii. राजस्थान के समसामयिकी मामले
iii. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान
iv. शैक्षणिक मनोविज्ञान
Lab Assistent Syllabus 2026 Paper – II
जीव विज्ञान (भाग-अ) –
- शैवाल, कवक, शैवाक (Lichen), ब्रायोफायटा, टेरिडोफायटा, अनावृत बीजी एवं आवृत बीजी पादपों के सामान्य लक्षण।
- आवृतबीजी पादपों की आकारिकी – मूल, स्तम्भ एवं पर्ण की संरचना एवं रूपान्तरण। पुष्प एवं बीज की संरचना।
- पादप शरीर : ऊतक एवं ऊतक तंत्र। द्वितीयक वृद्धि।
- पादपकार्यिकी : परासरण, जल अवशोषण, रसारोहण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश-संश्लेषण, श्वसन, पादप वृद्धि एवं गतियाँ।
- पर्यावरण अध्ययन : पारिस्थितिक तंत्र की संरचना एवं प्रकार, ऊर्जा प्रवाह, जैव भू-रासायनिक चक्र, पास्थितिक अनुकूलन, पर्यावरण प्रदूषण, समष्टि पारिस्थितिकी, जैव विविधता।
- जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी, पुनर्योजित डी0एन०ए0 तकनीक, ट्रांसजेनिक पादप एवं जन्तु, नैतिक मुद्दे, कृषि एवं चिकित्सा क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग।
- पादपों का आर्थिक महत्व।
- कोशिका : संरचना (असीम केन्द्रकी एवं ससीम केन्द्रकी), कोशिका सिद्धान्त एवं कोशिका विभाजन।
जीव विज्ञान (भाग-ब) –
- आनुवंशिकी : मेण्डल के नियम, सामान्य शब्दावली, डी.एन.ए. एवं आर.एन.ए. की संरचना एवं वंशागति का आणविक आधार। गुणसूत्र की संरचना, मनुष्य में लिंग निर्धारण एवं आनुवंशिकी विकार।
- जन्तु जगत का वर्गीकरण : अकशेरूकी का संघ तक तथा कशेरूकी का वर्ग तक वर्गीकरण।
- मानव में पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन : प्रोटीन, शर्करा, वसा, विटामिन एवं पाचक एन्जाइम, गैसों का विनियम, आक्सी व अनाक्सी श्वसन, क्रेब चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जी पदार्थ, वृक्क की संरचना एवं कार्यिकी।
- मानव में परिसंचरण तंत्र एवं अन्तः स्त्रावी तंत्र : हृदय की संरचना, रक्त का संगठन, रक्त समूह, रक्त का थक्का जमना, लसिका ग्रंथियाँ, एन्टीजन एवं एन्टीबॉडीज। अन्त स्त्रावी ग्रंथियाँ एवं उनके हार्मोन।
- मानव तंत्रिका तंत्र : मस्तिष्क, आंख, कान की संरचना, न्यूरोन की संरचना, तंत्रिका संवेग।
- पेशीय तंत्र : पेशियों के प्रकार एवं पेशीय संकुचन।
- मानव में जनन तंत्र एवं मानव रोग : संरचना, जनन स्वास्थ्य, मानव में जीवाणु, वायरस, प्रोटोजोआ, कवक तथा हेल्मिन्थ जनित रोग।
- जैव विकास, जन्तुओं का आर्थिक महत्व।
भौतिक विज्ञान(PHYSICS) –
- दृढ़-पिण्ड गतिकी : बल आघूर्ण, कोणीय संवेग-संरक्षण, सरल ज्यामितीय वस्तुओं का जड़त्व – आघूर्ण
- ऊष्मागतिकी : ऊष्मागतिकी का प्रथम एवं द्वितीय नियम, ऊष्मा-इंजन एवं प्रशीतक
- दोलन : सरल आवर्त गति और उसके उदाहरण, अनुनाद
- तरंगे : तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धान्त, डॉप्लर प्रभाव
- स्थिर वैद्युतिकी : कूलाम का नियम, विद्युत क्षेत्र, गाउस का नियम व उसके अनुप्रयोग
- विद्युत धारा : किरकॉफ के नियम, व्हीटस्टोन – सेतु, मीटर-सेतु, विभवमापी
- प्रकाशिकी : सूक्ष्मदर्शी एवं दूरदर्शी, व्यतिकरण, विवर्तन एवं ध्रुवण, ध्रुवणमापी
- परमाणु : हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल
- नाभिक : द्रव्यमान क्षति, नाभिकीय, बंधन ऊर्जा, नाभिकीय विखण्डन एवं संलयन
- अर्ध-चालक इलेक्ट्रॉनिकी : pn संधि, ट्रांजिस्टर, तर्क-द्वार, डायोड दिष्टकारी के रूप में, जीनर डायोड
रसायन विज्ञान(CHEMISTRY) –
- ईकाई – 1 आवर्त सारणी एवं परमाणु गुणधर्म (Periodic Table & Atomic Properties)
- ईकाई -2 S-ब्लॉक एवं p-ब्लॉक तत्व (S- Block & P-Block Elements)
- ईकाई -3 रासायनिक साम्य (Chemical Equilibrium)
- ईकाई -4 आयनिक साम्य (lonic Equilibrium)
- ईकाई – 5 गैसीय अवस्था (Gaseous State)
- ईकाई – 6 द्रव अवस्था (Liquid State)
- ईकाई – 7 ठोस अवस्था (Solid State)
- ईकाई -8 विलयन (Solutions)
- ईकाई -9 कार्बनिक यौगिकों का नामकरण व सामान्य गुणधर्म
- ईकाई – 10 हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons)
NOTE: प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय हेतु सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई सिलेबस पीडीएफ में दिया गया है।
Lab Assistent Syllabus PDF Download
| Event | Link |
|---|---|
| Lab Assistent Syllabus – Paper – I & II + geography | Download |
| Get Latest Update | syllabuscard.com |
People Also Ask – Lab Assistent Syllabus
Q.1 – लैब असिस्टेंट जियोग्राफी का सिलेबस क्या है?
Ans. लैब असिस्टेंट जियोग्राफी सिलेबस में सामान्य ज्ञान (राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति साहित्य, परम्पराएँ, विरासत एवं राजस्थान का भूगोल) और भूगोल (Geography) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र कुल 300 अंक का होगा।
Q.2 राजस्थान लैब असिस्टेंट का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?
Ans. उम्मीदवार लैब असिस्टेंट का सिलेबस राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से या syllabuscard.com से सीधे ही डाउनलोड कर सकते हैं।









